बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14,992 किलो नमक और 1,103 किलो बादाम सीज
बीकानेर में रक्षाबंधन के मद्देनजर चलाए गए विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक कार्रवाई की। जांच रिपोर्ट आने तक 14,992 किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक और 1,103 किलोग्राम बादाम सीज किए गए हैं।
अभियान के दौरान करीब 510 किलोग्राम मिठाई और अन्य दूषित खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट करवाया गया। सोहन पपड़ी, रसगुल्ला, नमकीन, बेसन लड्डू, काजू डोडा बर्फी, गुलाब जामुन, नमक, बादाम और काजू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 16 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
#BikanerLive #BikanerNews #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #RajasthanNews Bikaner FoodInspection RakshaBandhan HealthDepartment BreakingNews