श्रीडूंगरगढ़ में आरएलपी की चुनावी चुनावी हुंकार :
नारायण बेनीवाल ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना,
कई दावेदारों के नाम आए सामने
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसको रविवार को खींवसर के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने संबोधित किया। बेनीवाल ने रालोपा द्वारा युवाओं को राजनीति में आगे लाने की बात कहते हुए सर्वसमाज को साथ लेकर चलने की पार्टी सुप्रीमों हनुमान बेनीवाल की सोच को मजबुत करने का आह्वान किया।
बेनीवाल ने श्रीडूंगरगढ़ सहित देश भर में भाजपा द्वारा हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम करने एवं कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार के इतिहास की बात कहते हुए दोनो को छोड़ कर अपने मताधिकार का उपयोग सोच समझ कर करने की अपील की। इस मौके पर पार्टी के विभिन्न टिकटों की घोषणा भी की गई।
इससे पूर्व रालोपा नेता विवेक माचरा ने संबोधित किया एवं रालोपा के प्रत्याशी को क्षेत्र के विधायक से ज्यादा ताकतवर बताते हुए, मजबुत युवाओं को पार्टी से जुड़ कर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लडने का आह्वान किया। माचरा ने गत चुनावों का उल्लेख करते हुए गत चुनावों में कांग्रेस द्वारा अपने पार्षदों को निर्दलीय पार्षद के हाथों बेच देने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने अपने श्रीडूंगरगढ़ प्रवास के दौरान वार्ड दो से रामवतार चौधरी, तीन से चैनाराम गोदारा एवं अशोक गोदारा ने, चार से उस्मान खान ने, वार्ड सात से अयुब बिसायती ने, वार्ड 13 मंजू देवी पत्नी किशन लुहार ने, वार्ड 14 में मनोज काजी, वार्ड 16 में राहुल, वार्ड 21 में संजय मूंधडा, वार्ड 37 में जगदीश राठी एवं राजू बजाज, वार्ड 40 में रामा चौधरी एवं संतोष नाई ने दावेदारी की है। शहर अध्यक्ष जावेद कायमखानी ने बताया कि दावेदारियां जारी है एवं पार्टी युवाओं को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए अभी दावेदारी की जा सकती है।