लखीसराय: सूर्यगढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा व स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 225 ग्राम गांजा एवं 216 ग्राम स्मैक बरामद किया है।शनिवार की पूर्वाह्न 8:40 पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।