हवेली खड़गपुर मुख्य बाजार स्थित पंचकुमारी कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार 12 बजे को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नवमी वर्ग की एक छात्रा कक्षा के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना से विद्यालय परिसर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। सहपाठी छात्राओं ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना विद्यालय प्रशासन को दी। जिसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया