फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से 165 लीटर देशी शराब जब्त, 6000 लीटर अर्धनिर्मित जावा और 13 शराब भट्ठियां नष्ट
ALTF पटना और फुलवारी शरीफ थाना की संयुक्त टीम के द्वारा शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्यवाई की गई।जिसमें छापेमारी के दौरान 165 लीटर देसी शराब जप्त किया गया। मामले को लेकर रविवार शाम करीब 4:00 बजे फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस ने जानकारी दी है। छापेमारी के दौरान 6000 लीटर अर्ध निर्मित जावा एवं 13 शराब भट्ठी को भी नष्ट किया गया।