फुलवारी: राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, बिहार में नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव हैं
बिहार में नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव होते हैं, यह बात शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कही है। उन्होंने कहा कि साढ़े 3 लाख नौकरी जो प्रक्रियाधीन थे जिसका रिजल्ट आज प्रकाशित किया गया है उसका क्रेडिट सीएम नीतीश कुमार ले रहे हैं। जबकि 2020 में उन्होंने तेजस्वी यादव को नौकरी देने के वादे पर कहा था कि तेजस्वी यादव नौकरी कहां से लाएंगे।