फुलवारी: एमएलसी अफाक अहमद का दावा: अल्पसंख्यक आज भी हाशिए पर, कोई नहीं पूछता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों को लेकर कहा था कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए काफी कुछ किया है। इसे लेकर शनिवार शाम करीब 4:00 बजे एमएलसी अफाक अहमद ने कहा कि कहते तो सभी हैं लेकिन सच यह है कि अल्पसंख्यकों के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक आज भी हाशिए पर खड़े हैं कोई भी उन्हें पूछने वाला नहीं है।