फुलवारी: चित्रगुप्त पूजा में पूर्व मंत्री श्याम रजक हुए शामिल, फुलवारी शरीफ के अनीसाबाद समेत कई जगहों पर
चित्रगुप्त पूजा के मौके पर फुलवारी शरीफ में कई जगहों पर पूजा आयोजित की गई। जिसमें रविवार शाम करीब 4:00 बजे पूर्व मंत्री श्याम रजक शामिल हुए। बता दें कि चित्रगुप्त भवन और बेऊर महावीर कॉलोनी में भी आयोजित किए गए चित्रगुप्त पूजा में पूर्व मंत्री श्याम रजक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की।मौके पर उन्होंने आम लोगों से भी मुलाकात की।