फुलवारी: पूर्व विधायक श्याम रजक ने फुलवारी के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
पूर्व विधायक श्याम रजक ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे फुलवारी ब्लॉक तालाब घाट समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने बताया कि सभी छठ घाटों पर साफ सफाई और नदी में बैरिकेडिंग साथ हीं एसडीआरएफ की भी तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। ताकि छठ घाट पर किसी भी तरह का कोई हादसा ना हो।