फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को एक तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, आगरा में की थी टप्पेबाजी
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में जारी चैकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार दोपहर एक बजे करीबन एक अभियुक्त अमर पुत्र बलवीर सिंह यादव निवासी करबला गली नंबर दो थाना दक्षिण को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।