फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से पश्चिम साइड रेलवे लाइन नाला के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
थाना लाइनपार क्षेत्र पश्चिम साइड रेलवे स्टेशन से पश्चिम साइड रेलवे लाइन नाला के पास बीती रात एक व्यक्ति का शव पडा होने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। शिनाख्त का प्रयास किया, शिनाख्त न होेने पर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। बताया गया शुक्रवार सुबह सात बजे तक उक्त अज्ञात शव की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है बाकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।