फिरोज़ाबाद: थाना जसराना क्षेत्र के इमलिया गांव, एटा-शिकोहाबाद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं हुई
थाना जसराना क्षेत्र इमलिया गांव एटा शिकोहाबाद रोड पर शुक्रवार तड़के तीन बजे करीबन अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहंुची थाना पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास किया, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले में थाना प्रभारी जसराना ने सीयूजी नंबर पर उक्त जानकारी दी।