फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू को मिली कमान
यूपी के 75 जिलों में कांग्रेस ने बीती देर रात जिला व महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी। जिसको लेकर शुक्रवार सुबह सात बजे करीबन वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास यादव ने बताया पार्टी ने उनको जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। वहीं महानगर अध्यक्ष पद पर शफात खान राजू को नियुक्त किया गया है। दोनों ही नियुक्तियों पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।