समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1464,
दिनांक:23/9/2026,
==================
अवैध शराब एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं नशीली दवाओं के निर्माण,भंडारण,परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
विभाग ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 5.820 लीटर विदेशी शराब, 15 लीटर देशी चुलाई शराब और भारी मात्रा में अवैध दवाएं जब्त की हैं।
इस कार्रवाई के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई का विवरण:--
सदर (लालबाड़ी NH-31):- मद्यनिषेध टीम ने छापेमारी कर 15.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की। मौके से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक साइकिल को भी जब्त किया गया। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
डगरुआ (मटवैली):- टीम ने कार्रवाई करते हुए 05.820 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
बनमनखी:- पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर के साथ की गई संयुक्त छापेमारी में NDPS एक्ट की धारा 8(c) के तहत भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं—Pentazocine Injection IP 30mg/ml (1020 ऐम्पूल) एवं Zerodol-SP (2900 टेबलेट्स) जब्त की गईं।
इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु बनमनखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
मद्यनिषेध विभाग का संदेश एवं अपील:-- पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण,परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आम नागरिकों से अपील है कि यदि उनके आसपास अवैध शराब या नशीली वस्तुओं के निर्माण,भंडारण या बिक्री से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत मद्यनिषेध विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
5 views | Purnia, Bihar | Sep 23, 2026