समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1463,
दिनांक 23/9/2026,
==================
सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्णिया राज्य में दूसरे स्थान पर: अगस्त माह में हासिल की बड़ी उपलब्धि:--
जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों तक आसान और सुलभ चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने के मामले में पूर्णिया जिला अगस्त माह में बिहार राज्य में दूसरे (02nd) स्थान पर रहा है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों से जिले की रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ है (जून में 12वां तथा जुलाई में 5वां स्थान)।
मुख्य बिंदु:----
364 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (HWC): जिले के सभी 14 प्रखंडों में कुल 364 स्वास्थ्य केंद्र (294 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 30 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 20 शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर और 8 शहरी PHC) पूरी तरह क्रियाशील हैं।
स्थानीय स्तर पर उपचार:--- प्रशिक्षित डॉक्टरों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) द्वारा स्थानीय स्तर पर ही मरीजों की जांच एवं मुफ्त इलाज किया जा रहा है, जिससे लोगों को दूर नहीं जाना पड़ता।
रेफरल एवं टेली-कंसल्टेशन:-- गंभीर मरीजों को प्रखंड PHC या राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया रेफर किया जाता है।
इसके अलावा, ई-संजीवनी के जरिए टेली-मेडिसीन की सुविधा भी उपलब्ध है।
उपलब्ध प्रमुख सेवाएं:-- सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के अनुसार, इन केंद्रों पर ओपीडी, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, टीकाकरण, टीबी एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन और आयुष्मान भारत जैसी सभी जरूरी सुविधाएं नियमित रूप से दी जा रही हैं।
#cmsamrat
#samratchoudhary
5 views | Purnia, Bihar | Sep 23, 2026