समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1469,
दिनांक 23/9/2026,
==================
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन हेतु दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित:-
जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के आदेशानुसार समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में दिनांक 23.09.2026 एवं 24.09.2026 को प्रातः 10:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन हेतु दो दिवसीय विशेष समीक्षा सह मिलान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष आयोजन के तहत कुल 04 रोस्टर में 43 नीलाम पत्र पदाधिकारियों को कुल 14,866 नीलाम पत्र वादों (जिसमें कुल ₹233.99 करोड़ की राशि सन्निहित है) के सभी सुसंगत अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों के साथ वास्तविक समन्वय स्थापित कर वादों का त्वरित निस्तारण करना, पूर्व में (दिनांक 19.08.2026 एवं 20.08.2026 को) निष्पादित वादों के तलवाना शुल्क एवं कोर्ट फीस जमा कराना तथा 'नो ड्यूज' (No Dues) प्रमाणपत्र प्राप्त करना है।
इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जिले के सभी 43 नीलाम पत्र पदाधिकारी, बैंक समन्वयक एवं 31 बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।
प्रथम दिन की मुख्य उपलब्धियां:----
रजिस्टर मिलान एवं शुल्क वसूली:- नीलाम पत्र वादों से संबंधित पंजी IX एवं X का सूक्ष्मता से मिलान किया गया तथा ₹13,500 का तलवाना शुल्क एवं 'नो ड्यूज' प्राप्त किया गया।
वादों का निष्पादन:- बुधवार को संध्या 06:00 बजे तक लगभग 450 नीलाम पत्र वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।
बकाया राशि की वसूली:-- निष्पादित वादों के माध्यम से लगभग ₹7.85 करोड़ की सन्निहित बकाया राशि की वसूली की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा शेष बचें वादों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों को आपसी समन्वय के साथ कल (दिनांक 24.09.2026 को भी) मुस्तैदी से कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
2 views | Purnia, Bihar | Sep 23, 2026