समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1466,
दिनांक 23/9/2026,
==================
पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा बी० कोठी० में UDID कार्ड निर्माण हेतु शिविर का आयोजन; 109 दिव्यांगजनों का हुआ चिकित्सकीय परीक्षण:-
जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार दिनांक 23.09.2026 को बी० कोठी० प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID (स्वावलंबन) कार्ड निर्माण हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा कुल 109 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर UDID कार्ड हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया।
शिविर में पूर्व से निर्गत ऑफलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र धारक 28 आवेदकों ने ऑनलाइन UDID कार्ड हेतु आवेदन जमा किए।
उपस्थित चिकित्सकों द्वारा इन ऑफलाइन प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण किया गया, जिसके उपरांत प्राप्त सभी आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर प्रविष्ट करने की कार्रवाई त्वरित गति से की जा रही है।
नियमित अनुश्रवण एवं व्यापक जन-सहभागिता:-
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार शिविर का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक (जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से लगातार किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है।
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य:-
ज्ञातव्य हो कि दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में मिलने वाले आरक्षण का सुचारू लाभ देने के लिए UDID कार्ड अनिवार्य है।
शिविर में अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित व्यक्तियों का सरकारी दिशानिर्देशों के तहत परीक्षण किया गया। साथ ही लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया गया।
गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों/कर्मियों के सहयोग से आयोजित इस शिविर के समापन पर जिला प्रशासन ने दोहराया कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और समावेशी विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहें।
#samrat
#samratchoudhary
5 views | Purnia, Bihar | Sep 23, 2026