Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
pcnews.com
पूर्णिया के के. नगर में ज्ञान भारती स्कूल को मिली अशोक लीलैंड की 10 बसें..... #Purnea #Purnia #PurneaNews #PurniaNews #KNagar #GyanBhartiPublicSchool #AshokLeyland #AshokLeylandBus
Purnia East, Purnia
| Sep 23, 2026
#purnea
#purnia
#purneanews
#purnianews
#knagar
#gyanbhartipublicschool
#ashokleyland
#ashokleylandbus
MORE NEWS
पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सिमरिया में छात्रों के द्वारा बर्तन व थाली धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हमारी चैनल नही करती है।मामले में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन पूर्णिया युवा जिलाध्यक्ष मयंक कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है।
Purnia East, Purnia | Sep 23, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1464, दिनांक:23/9/2026, ================== अवैध शराब एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं नशीली दवाओं के निर्माण,भंडारण,परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। विभाग ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 5.820 लीटर विदेशी शराब, 15 लीटर देशी चुलाई शराब और भारी मात्रा में अवैध दवाएं जब्त की हैं। इस कार्रवाई के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई का विवरण:-- सदर (लालबाड़ी NH-31):- मद्यनिषेध टीम ने छापेमारी कर 15.000 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद की। मौके से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक साइकिल को भी जब्त किया गया। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। डगरुआ (मटवैली):- टीम ने कार्रवाई करते हुए 05.820 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बनमनखी:- पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर के साथ की गई संयुक्त छापेमारी में NDPS एक्ट की धारा 8(c) के तहत भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं—Pentazocine Injection IP 30mg/ml (1020 ऐम्पूल) एवं Zerodol-SP (2900 टेबलेट्स) जब्त की गईं। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु बनमनखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मद्यनिषेध विभाग का संदेश एवं अपील:-- पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण,परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि यदि उनके आसपास अवैध शराब या नशीली वस्तुओं के निर्माण,भंडारण या बिक्री से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत मद्यनिषेध विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 23, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1469, दिनांक 23/9/2026, ================== जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन हेतु दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित:- जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के आदेशानुसार समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में दिनांक 23.09.2026 एवं 24.09.2026 को प्रातः 10:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन हेतु दो दिवसीय विशेष समीक्षा सह मिलान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत कुल 04 रोस्टर में 43 नीलाम पत्र पदाधिकारियों को कुल 14,866 नीलाम पत्र वादों (जिसमें कुल ₹233.99 करोड़ की राशि सन्निहित है) के सभी सुसंगत अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। शिविर का मुख्य उद्देश्य बैंकों के साथ वास्तविक समन्वय स्थापित कर वादों का त्वरित निस्तारण करना, पूर्व में (दिनांक 19.08.2026 एवं 20.08.2026 को) निष्पादित वादों के तलवाना शुल्क एवं कोर्ट फीस जमा कराना तथा 'नो ड्यूज' (No Dues) प्रमाणपत्र प्राप्त करना है। इसी क्रम में दिनांक 23.09.2026 को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी 43 नीलाम पत्र पदाधिकारी, बैंक समन्वयक एवं 31 बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। प्रथम दिन की मुख्य उपलब्धियां:---- रजिस्टर मिलान एवं शुल्क वसूली:- नीलाम पत्र वादों से संबंधित पंजी IX एवं X का सूक्ष्मता से मिलान किया गया तथा ₹13,500 का तलवाना शुल्क एवं 'नो ड्यूज' प्राप्त किया गया। वादों का निष्पादन:- बुधवार को संध्या 06:00 बजे तक लगभग 450 नीलाम पत्र वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। बकाया राशि की वसूली:-- निष्पादित वादों के माध्यम से लगभग ₹7.85 करोड़ की सन्निहित बकाया राशि की वसूली की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष बचें वादों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों को आपसी समन्वय के साथ कल (दिनांक 24.09.2026 को भी) मुस्तैदी से कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 23, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1463, दिनांक 23/9/2026, ================== सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्णिया राज्य में दूसरे स्थान पर: अगस्त माह में हासिल की बड़ी उपलब्धि:-- जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों तक आसान और सुलभ चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने के मामले में पूर्णिया जिला अगस्त माह में बिहार राज्य में दूसरे (02nd) स्थान पर रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों से जिले की रैंकिंग में लगातार सुधार हुआ है (जून में 12वां तथा जुलाई में 5वां स्थान)। मुख्य बिंदु:---- 364 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (HWC): जिले के सभी 14 प्रखंडों में कुल 364 स्वास्थ्य केंद्र (294 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 30 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 20 शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर और 8 शहरी PHC) पूरी तरह क्रियाशील हैं। स्थानीय स्तर पर उपचार:--- प्रशिक्षित डॉक्टरों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) द्वारा स्थानीय स्तर पर ही मरीजों की जांच एवं मुफ्त इलाज किया जा रहा है, जिससे लोगों को दूर नहीं जाना पड़ता। रेफरल एवं टेली-कंसल्टेशन:-- गंभीर मरीजों को प्रखंड PHC या राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया रेफर किया जाता है। इसके अलावा, ई-संजीवनी के जरिए टेली-मेडिसीन की सुविधा भी उपलब्ध है। उपलब्ध प्रमुख सेवाएं:-- सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के अनुसार, इन केंद्रों पर ओपीडी, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, टीकाकरण, टीबी एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, परिवार नियोजन और आयुष्मान भारत जैसी सभी जरूरी सुविधाएं नियमित रूप से दी जा रही हैं। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 23, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1466, दिनांक 23/9/2026, ================== पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा बी० कोठी० में UDID कार्ड निर्माण हेतु शिविर का आयोजन; 109 दिव्यांगजनों का हुआ चिकित्सकीय परीक्षण:- जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार दिनांक 23.09.2026 को बी० कोठी० प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID (स्वावलंबन) कार्ड निर्माण हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा कुल 109 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर UDID कार्ड हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया। शिविर में पूर्व से निर्गत ऑफलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र धारक 28 आवेदकों ने ऑनलाइन UDID कार्ड हेतु आवेदन जमा किए। उपस्थित चिकित्सकों द्वारा इन ऑफलाइन प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण किया गया, जिसके उपरांत प्राप्त सभी आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर प्रविष्ट करने की कार्रवाई त्वरित गति से की जा रही है। नियमित अनुश्रवण एवं व्यापक जन-सहभागिता:- जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार शिविर का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार, प्रभारी सहायक निदेशक (जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से लगातार किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना मुख्य उद्देश्य:- ज्ञातव्य हो कि दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार में मिलने वाले आरक्षण का सुचारू लाभ देने के लिए UDID कार्ड अनिवार्य है। शिविर में अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित व्यक्तियों का सरकारी दिशानिर्देशों के तहत परीक्षण किया गया। साथ ही लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया गया। गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों/कर्मियों के सहयोग से आयोजित इस शिविर के समापन पर जिला प्रशासन ने दोहराया कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और समावेशी विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहें। #samrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 23, 2026
Purnia, Bihar | Sep 23, 2026
जलालगढ़ के समीप बड़ा हादसा ,पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार
Purnia East, Purnia | Sep 23, 2026
पूर्णिया में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है। जानकीनगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध देशी मास्केट बरामद की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Purnia East, Purnia | Sep 23, 2026