रामगंजमण्डी: कुदायला से 1 किलो 91 ग्राम गांजे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, बाइक की गई ज़ब्त
रामगंजमंडी थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 किलों 91 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को कुदायला से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में काम ली जा रही एक बाइक को भी जब्त किया है। गिरफ्तारी आरोपी मोनू माली रामगंजमंडी के गोरधनपुरा का निवासी है। जिससे पूछताछ की जा रही है।