चौसा: 22 वर्षीय नर्तकी से 5 आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार
Chausa, Buxar | May 3, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 22 वर्षीय नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना के बाद नर्तकी का बयान सामने आया है। नर्तकी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपी उसे गांव से बाहर बधार में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी उसे अचेत अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।