मकराना: बोरावड़ रोड पर एक मार्बल ड्रेसिंग कंपनी में काम करते समय श्रमिक पत्थर की चपेट में आने से हुआ निधन
Makrana, Nagaur | Dec 20, 2024 बोरावड़ रोड़ पर एक मार्बल ड्रेसिंग कंपनी में काम करते समय पत्थर की चपेट में आने से शुक्रवार को एक श्रमिक गंभीर घायल हो गया। हरियाजून फांटा के पास नारायणपुरा निवासी 45 वर्षीय नंदाराम बोरावड रोड स्थित महादेव मार्बल ड्रेसिंग पर काम करता था। शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे क्रेन से एक पत्थर फिसलकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से नंदाराम की मौत हो गई।