छठ पर्व को लेकर सोनारचक छठ घाट और घाट पर पहुंचने वाले पथ पर चला स्वच्छता अभियान
औरंगाबाद । छठ महापर्व को लेकर औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरवां के मुखिया जनेश्वर यादव के पुत्र एवं समाजसेवी गोपाल यादव ने सोनारचक छठ घाट और घाट पर पहुंचने वाले आवागमन पथ पर स्वच्छता अभियान चलाया।इस अभियान में गोपाल यादव ने अपने स्वच्छता कर्मियों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर पहले छठ घाट की साफ-सफाई की। इसके बाद घाट तक पहुंचने वाले मुख्य पथ पर जमी धूल-मिट्टी, कचरा एवं झाड़ियों को साफ किया गया। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे रास्ते को चकाचक कर दिया।गोपाल यादव ने कहा कि छठ महापर्व आस्था का पर्व है। इस दौरान घाट पर हजारों श्रद्धालु आते हैं। घाट साफ रहेगा और रास्ता साफ रहेगा, तभी व्रतियों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसी को लेकर यह अभियान चलाया गया है।
उन्होंने कहा कि घाट की सफाई के साथ-साथ आवागमन पथ को भी साफ रखना जरूरी है। इसमें समाजसेवी संतोष यादव,अंजीत कुमार, अजीत यादव, शिवदयाल यादव समेत सभी ग्रामीणों को सहयोग करना चाहिए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गोपाल यादव की इस पहल की सराहना की।