नवाबगंज: चंदवारा में वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायत, SDM गांव पहुंचीं और सत्यापन शुरू हुआ
बाराबंकी के मसौली ब्लॉक की चंदवारा ग्राम पंचायत में वोटर लिस्ट से कई मतदाताओं के नाम गायब होने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने SIR फॉर्म भरकर जमा किया था, इसके बावजूद मतदाता सूची में उनके नाम शामिल नहीं हुए। शिकायत मिलने के बाद SDM गुंजिता अग्रवाल राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचीं और लोगों की समस्याएं सुनी।