आबू रोड: आबूरोड में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, इस्लामिया स्कूल में बुजुर्गों का सम्मान व लंगर का आयोजन होगा
आबूरोड मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर आज शहर के जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया।जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर मुख्य चौराहा,पारसीचाल, कुम्हार मोहल्ला,नागोरी मोहल्ला,आबकारी,घोसी मोहल्ला और कुरैशी मोहल्ला होते हुए इस्लामिया स्कूल पहुंचा,जहां जुलूस का समापन हुआ।इसके बाद इस्लामिया स्कूल में बच्चों का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।