गुमला: जर्जर भवन में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान, छत से टपकते पानी से परेशान; प्रशासन से सुरक्षित आवास की मांग की
Gumla, Gumla | Aug 9, 2026 कार्तिक उरांव महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्ड जवान इन दिनों बदहाल आवासीय व्यवस्था के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जवानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि कॉलेज में कुल सात होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है। इनमें छह पुरुष और एक महिला जवान हैं। छत से लगातार पानी का रिसाव होता है साथ ही प्लास्टर भी टूट कर गिरता है।