सिमडेगा: झारखंड स्थापना दिवस पर सिमडेगा जिला प्रशासन ने पर्यटन स्थल को जानो के तहत निकाली साइकिल रैली
झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष में गुरुवार की सुबह 9:00 बजे सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थल को जानो कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू होकर केलाघाघ पर्यटन स्थल में समाप्त हुई इस दौरान डीसी ने बताया कि जिले में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, जिसको देखते हुए सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम किया गया।