सिमडेगा: चोरी की सरकारी केबल खरीदने वाले कबाड़ी दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
सिमडेगा की फुलवाटांगर में 3 अक्टूबर को सरकारी केबल की चोरी हुई थी और इसकी खरीदारी करने वाले कबाड़ी बंगाल निवासी मानिकचंद शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में बुधवार को 2:00 बजे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया था और उसे मानिकचंद शेख द्वारा खरीदारी की गई थी जिसकी सूचना मिली थी जिस पर उसे जेल भेजा।