मझगांव प्रखंड के पंडुकी गांव स्थित पवित्र देशाउली स्थल पर कथित असामाजिक गतिविधियों तथा घटना के 72 घंटे बाद भी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने के विरोध में गुरुवार को चाईबासा के अर्जुना हॉल में देशाउली फाउंडेशन, कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति एवं विभिन्न आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 27 जुलाई को कोल्हान बंद का आह्वान किया।