जमुई: सिरचंद नवादा में युवक को पीटकर किया घायल, तलवार भांजते हुए आरोपित युवक का वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Nov 14, 2024 सिरचंद नवादा मोहल्ला में बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी युवक ने दीपक मांझी की जमकर पिटाई कर दी और तलवार भांजते हुए धमकी देने लगा। जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं घायल दीपक मांझी को परिजन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।