जमुई: सिरचंद नवादा मोहल्ले में आपसी विवाद में लोहे के कड़ा से युवक को किया घायल
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 सिरचंद नवादा मोहल्ले में बुधवार की शाम 5 बजे के करीब आपसी विवाद में लोहे के कड़ा से मारकर एक युवक को घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। किया घायल की पहचान सिरचन नवादा मोहल्ला निवासी दीपक मांझी के रूप में की गई है। घायल युवक ने बताया कि आपसी विवाद में उसके पड़ोसी अक्षय कुमार के द्वारा लोहे के कड़ा से मारपीट किया गया जिसमें वह घायल हो गया।