जमुई: तारीख पर न्यायालय गए हत्या मामले के बंदी की तबियत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 जमुई जेल से तारीख पर न्यायालय आए हत्या के आरोपित एक बंदी की बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे सुरक्षा कर्मियों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी की पहचान काकन गांव निवासी रामबालक सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल इलाज के दौरान बंदी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।