जमुई: बरियारपुर में रास्ता बनाने के विवाद में पड़ोसी ने दो भाइयों के साथ की मारपीट, दोनों को सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 बरियारपुर में रास्ता बनाने के विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर 3 बजे के करीब दो भाई को पड़ोसी ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायल को देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी उपेंद्र यादव और महेंद्र यादव के रूप में की गई है। घायल ने बताया की रास्ता बनाने के विवाद को लेकर दोनों भाई के साथ मारपीट की गई।