जमुई: बंदी की मौत के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सक पर आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूटा, लापरवाही का लगाया आरोप
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 सदर अस्पताल में उस वक़्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कैदी वार्ड में इलाजरत एक बंदी दुबेडीह गांव निवासी राधेश्याम उर्फ राधे यादव की मौत हो गई। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोग आक्रोशित हो गए। बुधवार की देर शाम करीब 7:00 बजे लोगों ने इमरजेंसी कक्ष में चिकित्सक मृत्युंजय पंडित को घेर लिया और जमकर हंगामा करने लगे।