जमुई: जमुई कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे कैदी की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 13, 2024 जमुई कोर्ट में पैसे के लिए पहुंचे एक कैदी की बुधवार की शाम 4 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। कैदी की पहचान काकन गांव निवासी रामबालक सिंह का पुत्र नीरज कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नीरज सिंह डेढ़ साल से एक हत्या के मामले में जमुई जेल में बंद था।