सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के सरीला के माझखोर में सर्पदंश से महिला की हुई मौत, परिजनों का कहना- सोते समय हुई घटना, मचा कोहराम
जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बे के माझखोर इलाके में जहरीले सर्प के काटने से 27 वर्षीय एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज रविवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।