हरिद्वार: कनखल में श्री यंत्र मंदिर के सामने झाड़ियों में मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर पहुंची
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कनखल में श्री यंत्र मंदिर के सामने झाड़ियां में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने कनखल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आसपास के सीसीटीवी खंगालने के अलावा पुलिस तमाम थानों से भी संपर्क कर रही है।