घाटशिला: बड़ाघाट गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल, एमजीएम रेफर
बड़ाघाट गांव के समीप रविवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल दोनों घायलों को लाया गया. चिकित्सक डॉ मोगली मुर्मू ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल अमाईनगर गांव निवासी घासीराम धीवर को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया। दूसरा घायल प्रदीप धीवर की स्थिति सामान्य है।