मझोली: मझौली: दुर्गा विसर्जन में हादसा, हाईटेंशन लाइन से 2 युवकों की मौत, 6 घायल
मझौली में गुरुवार बुधवार की दरम्यानी देर रात 1:00 बजे एक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बताया जाता है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह पूरा हादसा हुआ हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवक प्रिंस चौहान और विकास राजपूत की मौत हो गई।वहीं 6 युवक घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया।आरोप है कि मझौली अस्पताल में इलाज का इंतजाम नहीं था।