हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में फरार 17 वारंटियों को गिरफ्तार कर किया चालान
आदमपुर थाना पुलिस ने मारपीट में अन्य कई धारा में फरार चल रहे 17 वारंटी को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। हसनपुर के सीओ दीप कुमार पंत ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर आदमपुर थाना पुलिस को सफलता मिली है 17 वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद उनका संबंधित धारा में चालान भी कर दिया है।