हसनपुर: कालाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के संभल मार्ग पर कालाखेड़ा चीनी मिल के निकट एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए,एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अशरफ नामक ई-रिक्शा चालक अपनी रिक्शा में सवारियां लेकर भीकनपुर शर्की जा रहे था। कालखेड़ा चीनी मिल के नजदीक अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।