हसनपुर: हसनपुर गांव अल्लीपुर मिलक में सांप के काटने से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर मिलक गांव में शुक्रवार को पशुओं के लिए चारा काट रही एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल महिला भूपेंद्र की पत्नी सीमा बताई जा रही है।परिजनों ने तत्काल सीमा को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर।