हसनपुर: हसनपुर में स्कूल वैन और पिकअप की टक्कर, 5 साल की छात्रा की मौत, वैन चालक और शिक्षिका सहित 15 लोग घायल
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गजरौला मार्ग पर अगापुर प्याऊ के पास इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सहसौली की स्कूल वैन की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सत्य प्रकाश की 5 वर्षीय बेटी अन्नया की मौके पर मौत हो गई। वैन में सवार वैन चालक विशेष और शिक्षिका रूबी, निशा समेत 15 लोग घायल हुए।