हसनपुर: गांव करनपुर सकतपुर में दुकान में रखा सिलेंडर फटा, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
आपको बता दे की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर सकतपुर में सोमपाल सिंह का परिवार रहता है। सोमपाल सिंह ने गांव में ही किराना स्टोर व दूध की दुकान खोल रखी है। गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे के आसपास में सोमपाल की दुकान में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। दुकान में भयंकर आग लग गई, दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।