हसनपुर: हसनपुर तहसील क्षेत्र में बड़ी चोरी की घटनाएं, भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू ने बुरावली गांव में पुलिस पिकेट न होने पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए वहां पर पुलिस पिकेट चालू करवाये जाने की मांग की है। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन भानू ने पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत को ज्ञापन सौंप दिया। उन्होंने कहा कि गांव से थानाध्यक्ष ने पुलिस पिकेट को हटा दिया है।