Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image
image
image

पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, == स्वास्थ्य सेवाए सुढृण सुनिश्चित करने दिए निर्देश == बंद जन औषधि केंद्र, डॉक्टर की अनुपस्थिति और आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर दिए सख्त निर्देश == जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार, 29 जून को उन्होंने पथरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक मरीज ने दवाइयां उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से जानकारी ली। बताया गया कि संबंधित दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं और जिला मुख्यालय से मांग की गई है। कलेक्टर ने तत्काल सीएमएचओ को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा जिले के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कई आवश्यक दवाएं समय पर जिला स्टोर से नहीं मंगाई गईं, जिसके कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र बंद मिलने पर नाराजगी जताई और ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल निरीक्षण कर केंद्र को शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यदि वर्तमान संचालक केंद्र नहीं चला रहा है तो इसे किसी अन्य पात्र व्यक्ति को सौंपा जाए, ताकि आम लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध हो सकें। डेंटिस्ट अपने निर्धारित कक्ष में बैठकर करें उपचार निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि डॉक्टर और डेंटिस्ट एक ही कक्ष में बैठकर मरीजों का उपचार कर रहे थे। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि डेंटिस्ट अपने निर्धारित कक्ष में बैठकर उपचार करें, जहां दांतों की जांच की समुचित सुविधा उपलब्ध है। श्रमिको को दिलाया जायेगा उनका पूरा वेतन अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा कम वेतन मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने लेबर इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश देते हुए कहा कि श्रमिकों को उनका पूरा वेतन दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि अस्पताल की किसी भी कमी की जानकारी समय पर बैठकों में दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अवलोकन में डॉ. अमित जैन अनुपस्थित पाए गए। जानकारी मिलने पर कि उनका स्थानांतरण हो चुका है, कलेक्टर ने अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होने कहा डॉक्टर मेहनत कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार आवश्यक है। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

MORE NEWS

चरयाई बाजार में ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित 

दमोह शहर के चरयाई बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से जासमीन पिता कैलाश बंसल उम्र 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। जब घर के बाहर रोड पर बच्ची निकली थी। इस बीच भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही चरयाई बाजार पहुंचे ट्रक के प्रवेश करते ही पीछे से रिवर्स करते वक्त बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के संबद्ध में मासूम की बुआ चंदा बंसल ने बताया कि आस पास मौजूद लोगों ने कई दफा ट्रक चालक को ट्रक लेने के लिए आवाज़ दी। 

लेकिन ट्रक चालक ने नहीं सुना और ट्रक के आग के पहिये की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। बता दें कि लगातार इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है आय दिन ट्रकों की आवाजाही से लोगों द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घटित होने पर कार्यवाही की सक्त मांग की जा रही है नो एंट्री खुलता ही भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है।

घटना के बाद तत्काल ही परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मासूम की मां सहित परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बीच जिला अस्पताल पहुंचे बंसल समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया ओर घटना को अंजाम देकर भागे ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। 

आनन फानन में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को जप्त करते हुए कोतवाली थान भेजते हुए अपराधी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बहरहाल शव को जिल अस्पताल में बने शव ग्रह में सुरक्षित रखवा दिया है। जहां पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

चरयाई बाजार में ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित दमोह शहर के चरयाई बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से जासमीन पिता कैलाश बंसल उम्र 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। जब घर के बाहर रोड पर बच्ची निकली थी। इस बीच भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही चरयाई बाजार पहुंचे ट्रक के प्रवेश करते ही पीछे से रिवर्स करते वक्त बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के संबद्ध में मासूम की बुआ चंदा बंसल ने बताया कि आस पास मौजूद लोगों ने कई दफा ट्रक चालक को ट्रक लेने के लिए आवाज़ दी। लेकिन ट्रक चालक ने नहीं सुना और ट्रक के आग के पहिये की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। बता दें कि लगातार इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है आय दिन ट्रकों की आवाजाही से लोगों द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घटित होने पर कार्यवाही की सक्त मांग की जा रही है नो एंट्री खुलता ही भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है। घटना के बाद तत्काल ही परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मासूम की मां सहित परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस बीच जिला अस्पताल पहुंचे बंसल समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया ओर घटना को अंजाम देकर भागे ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। आनन फानन में मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को जप्त करते हुए कोतवाली थान भेजते हुए अपराधी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बहरहाल शव को जिल अस्पताल में बने शव ग्रह में सुरक्षित रखवा दिया है। जहां पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Damoh, Damoh | Jun 29, 2026

पठानी मोहल्ला रहवासी इलाके से घर में घुसा अजगर, आस पास के लोगों मे मचा हड़कंप, युवाओं ने किया रेस्क्यू

दमोह। शहर के पठानी मोहल्ला में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक घर में अजगर निकल आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घर में अजगर दिखाई देने पर परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

रहवासी क्षेत्र में अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को भी दी गई, लेकिन रात होने के कारण स्थानीय युवाओं ने देर किए बिना सर्प मित्र की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे हटा नाका क्षेत्र से आगे जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना का वीडियो सोमवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय युवक और सर्प मित्र सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने और भोजन की तलाश में सांप व अन्य वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को स्वयं जोखिम उठाने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्रों को सूचना देना चाहिए।

पठानी मोहल्ला रहवासी इलाके से घर में घुसा अजगर, आस पास के लोगों मे मचा हड़कंप, युवाओं ने किया रेस्क्यू दमोह। शहर के पठानी मोहल्ला में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक घर में अजगर निकल आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घर में अजगर दिखाई देने पर परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। रहवासी क्षेत्र में अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को भी दी गई, लेकिन रात होने के कारण स्थानीय युवाओं ने देर किए बिना सर्प मित्र की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे हटा नाका क्षेत्र से आगे जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना का वीडियो सोमवार सुबह 7 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्थानीय युवक और सर्प मित्र सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने और भोजन की तलाश में सांप व अन्य वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को स्वयं जोखिम उठाने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्रों को सूचना देना चाहिए।

Damoh, Damoh | Jun 29, 2026

कलेक्टर ने किया स्वास्थ्यकेंद्र का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र बंद मिलने पर जताई नाराजगी

अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन काटने के दिए निर्देश

पथरिया। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सोमवार दोपहर 1 बजे पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र बंद मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल जांच कर केंद्र संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संचालक केंद्र नहीं चला सकता तो दूसरे को जिम्मेदारी दी जाएगी।

निरीक्षण में एक डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने और नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े, इसके लिए स्टोर से दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। 

डेंटिस्ट के सामान्य ओपीडी में बैठने पर भी आपत्ति जतात

कलेक्टर ने किया स्वास्थ्यकेंद्र का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र बंद मिलने पर जताई नाराजगी अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन काटने के दिए निर्देश पथरिया। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज सोमवार दोपहर 1 बजे पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पथरिया एसडीएम निकेत चौरसिया भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र बंद मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को तत्काल जांच कर केंद्र संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संचालक केंद्र नहीं चला सकता तो दूसरे को जिम्मेदारी दी जाएगी। निरीक्षण में एक डॉक्टर अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने और नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को बाहर से दवा न खरीदनी पड़े, इसके लिए स्टोर से दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। डेंटिस्ट के सामान्य ओपीडी में बैठने पर भी आपत्ति जतात

Damoh, Damoh | Jun 29, 2026