हरिद्वार: ज्वालापुर में लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ने वाले तीन लोगों को पुलिस ने सिखाया सबक, भेजा सलाखों के पीछे
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ रहे तीन को सबक सिखाते हुए सलाखों के पीछे भेजा। तीनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी शाहनवाज, सिराज अंसारी और सोनू आपस में झगड़ा कर रहे थे और एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू थे। शुक्रवार शाम 4 बजे जारी विज्ञप्ति में पुलिस ने ये जानकारी दी।