हरिद्वार: भूपतवाला क्षेत्र में पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने खनन को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए
भूपतवाला क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खनन को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे यहां पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि हरिद्वार में खनन का खुला खेल चल रहा है और राज्य सरकार के इशारे पर हरिद्वार जिला प्रशासन गंगा में नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन करवा रहा है।