हरिद्वार: ट्रेड यूनियनों के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद NRMU से जुड़े कर्मचारियों ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर निकाला विजय जुलूस
उत्तर रेलवे की ट्रेड यूनियनों के चुनाव में दो यूनियनों ने सर्वाधिक मत प्राप्त किये हैं। जिसमें पहले स्थान पर NRMU ने 48988 वोट प्राप्त किये उनका वोट प्रतिशत 39.45 रहा। दूसरे स्थान पर URMU रही। जिसने 41108 वोट प्राप्त किये और उनका वोट प्रतिशत 33.11 रहा। जीत दर्ज करने पर NRMU से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर विजय जुलूस निकाला है।