हरिद्वार: चंडी घाट चौक पर ARTO के दरोगा को 2 हजार की घूस लेते कैमरे में कैद किया गया, वीडियो वायरल होने पर अटैच किया गया
चंडी घाट चौक पर ARTO का दरोगा ₹2 हजार की घूस लेते कमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी दरोगा के चालान काटने के अधिकार निरस्त करते हुए उसे देहरादून के मुख्य कार्यालय से अटैच कर दिया गया है और जांच बैठा दी गई है। RTO शैलेश तिवारी ने शुक्रवार शाम 5 बजे मामले की पुष्टि की है। वीडियो में आरोपी दरोगा सीट बेल्ट ना लगाने पर कार चालक से घूस ले रहा है।