हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने CRPC की धारा 125 (3) के वारंटी को दादूपुर गोविंदपुर से पकड़ा
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 125 (3 ) के वारंटी को दादूपुर गोविंदपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अकबर 3 साल से फरार चल रहा था, उसके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।